मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में हुआ हवन पूजन, दी गई पूर्णाहुति
डीपी न्यूज नेटवर्क,नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । नगर के नई हवेली चैक स्थित शक्तिस्थल बालाजी मंदिर पर नवरात्रि विसर्जन के अवसर पर चौक में स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज के भवन में शनिवार को यज्ञ हवन का आयोजन किया गया । मंदिर के पुजारी विष्णु सनाढय ने बताया कि महंत बजरंग बावा व पंडित भेरू शंकर के सानिध्य में यज्ञ की पुर्णाहुति की गई, वही शाम को हजारों लोगों की भोजन प्रशादी का आयोजन किया जाएगा । बता दें कि गत नौ दिनों से मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान और पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाआरती महंत बजरंग सनाढय द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रीजी मंदिर के श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शात्री, आलोक सनाढय, कन्हिया सनाढ्य, राकेश सनाढ्य, पुरुषोत्तम माली, ललित वैरागी, पीयूष सनाढय, भावेश सनाढय, कन्हैया सनाढय सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहे ।
