खेमपुर की रानी जाट बनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
बांसडा,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी की पंचायत प्रकोष्ठ में खेमपुर की रानी जाट को प्रदेश कार्य समिति बनाया गया , रानी जाट पूर्व में खेमपुर उपसरपंच , मावली मण्डल महामंत्री , जिलामंत्री उदयपुर देहात और मंडल अध्यक्ष भाजपा मावली एवं निर्देशक संजीवनी सहकारी समिति फतहनगर – सनवाड , ग्राम सेवा सहकारी समिति के निर्देशक के साथ ही जाट समाज में मेवाड़ जाट महासभा की महिला प्रमुख भी रह चुकी है , रानी जाट एक कर्मठ और पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ता है !
प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने के बाद रानी जाट के मावली आने पर मावली कार्यकर्ताओं ने उनका उपराना पहना कर स्वागत किया !
रानी जाट ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वाह करेगी , वह पार्टी एक सच्ची सिपाही है!
