आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी। नगर पालिका के तत्वाधान में शनिवार को दशहरा पर्व पर परंपरा को कायम रखकर रावण दहन का कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिसमें भव्य आतिशबाजी कर रावण दहन किया गया तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

मावली में विराट कवि सम्मेलन एवं रावण दहन भव्य आतिशबाजी 12 अक्टूबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल मावली में आयोजित। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी,कृष्ण गोपाल पालीवाल, रोशन लाल सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, घास मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कीतावत, नरेंद्र सिंह असोलिया, प्रमोद सामोता, गोवर्धन जाट, पार्षद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तत्पश्चात कवि सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें बुद्धिप्रकाश दाधीच ने मंचसंचालन,जानी वैरागी हास्यरस,सुनील व्यास हास्यरस ,मुकेश मौलावा वीररस,आयुषि राखेचा श्रंगार,सपना सोनी श्रंगार,सुमित औरछा वीररस, चेतन चर्चित हास्य,मनोज गुर्जर सूत्रधार कवियों ने काव्य पाठ कविताएं सुनाई गई।

रावण दहन के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ जुटी रही। मंच संचालन विनय जोशी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!