सनातन गौ-सेवा संस्थान ने किया ‘बाईजी राज की बावड़ी’ की सफाई
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । सनातन गौ-सेवा संस्थान द्वारा गोवंश जन-जागरूकता अभियान के तहत मावली की सांस्कृतिक धरोहर और स्वाभिमान के प्रतीक बाईजी राज की बावड़ी को प्रथम चरण में बाहर एवं अंदर से साफ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल को नया रूप देना और इसे स्थानीय सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक के रूप में स्थापित करना है।संस्थान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर बेसहारा और कचरे पर जीवन यापन कर रही गौमाता का संरक्षण करना है। इस कार्य में स्थानीय लोगों का भी विशेष सहयोग रहा।
