नवमी पर हवन यज्ञ का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के वाकला आम्बा बस स्टैण्ड पर स्थित जय अम्बे मां मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान आज नवमी के अवसर पर मातृशक्ति मंडल की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित गंगाराम शर्मा के मंत्रोचार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई । वही आजाद चौक में सांयकालिन में हवन यज्ञ किया गया। बैंक तिराहे पर वैष्णो देवी गरबा मंडल पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । रेटाफला में गातौड धाम पर भी अष्टमी का हवन यज्ञ किया गया । महुवाडा गातौड धाम में भी हवन यज्ञ के साथ जवारा विसर्जन किया गया। आस-पास के गांव गुमानपुरा, ढेलाणा, भलुन, चौराई ,बिछीवाडा,कटेव,रजोल में जमकर युवक युवतियो ने गरबा नृत्य के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए ।
