राज्य जुडो एवं कुश्ती चैंपियनशिप ऑफ द डेफ का आयोजन

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ की द्वारा प्रथम राजस्थान राज्य जुडो एवं कुश्ती चैंपियनशिप ऑफ द डेफ टेबल टेनिस स्टेडियम, पटेल मैदान, अजमेर मे आल डेफ स्पोर्ट्स सोसाइटी की और से दो दिवसीय आयोजित की गयी। उदयपुर जिला बधिर खेलकूद समिति के महासचिव प्रवीण कुमार भँवरा के अनुसार उदयपुर के खिलाडी सिद्धार्थ आचार्य एवं जय प्रकाश रेगर ने जुडो 70 किलोग्राम भार में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दुसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया। इसी प्रकार दिव्यम सनाढ्य ने कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में दुसरा स्थान प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष निलेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रकाश खरोल ने सभी खिलाडियो को पदक जीतने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!