आज होगा रावण दहन,कल से गातोड़जी बावजी का दो दिवसीय मेला 

डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेंद्र शर्मा । कस्बे मे विजयादशमी पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम होगा । वीरपुरा गांव में प्रसिद्ध गातोड़जी बावजी का ग्यारस और बाहरस का दो दिवसीय मेले का आयोजन रविवार से शुरू होगा जो की सोमवार शाम तक चलेगा । मेले को लेकर मनोरंजन के लिए झूले, चकरी सहित कई मनोरंजन के साधन लगे हैं। वहीं खरीददारी के लिये विभिन्न प्रकार की दुकानों को लेकर दूरदराज से व्यापारी मेला स्थल पर पहुंचने शुरू हो गये है । मेले को लेकर अलग-अलग व्यंजन, खिलौने सहित कई प्रकार की दुकानें लगाई जायेगी इधर मेले मे शाँति और सुरक्षा को लेकर सराड़ा सेमारी परसाद जावर माइंस थाने सहित आसपास की चौकीयों सहित पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता लगाया जायेगा। मेले में जयसमंद, सराड़ा, ऋषभदेव, सेमारी, सलूंबर, झल्लारा, मेवल, जावर माइंस और टीडी क्षेत्र सहित दूरदराज से सैकड़ों मेलार्थी मेले में पहुंचेगे । ग्राम पंचायत की ओर से मेले मे बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं करवाई गयी है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!