गातोड़ बावजी मंदिर में नवमी पर हवन के साथ हुआ ज्वारा विसर्जन
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेंद्र शर्मा । ब्लॉक के वीरपुरा स्थित प्रसिद्ध गातोड़ बावजी मंदिर में नवमी पर विशेष पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति का आयोजन हुआ। पंडित कैलाश आमेटा ने मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति का आयोजन करवाया उसके बाद ज्वारा को विसर्जन किया गया । इस दौरान सभी चौखलों के पंचों सहित जयसमंद, वीरपुरा, गातोड़, कंतोड़ा, करोड़िया, झाड़ोल, श्यामपुरा, सल्लाड़ा, पहाड़ी,डिंगरी, केजड़, चावंड, सलूंबर और मेवल क्षेत्र के श्रद्धालु सहित उपस्थित रहे ।
