गातोड़ बावजी मेले को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही तैयारी
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेंद्र शर्मा । समीपवर्ती वीरपुरा गांव में प्रसिद्ध गातोड़जी बावजी का दो दिवसीय मेले का आयोजन रविवार से शुरू होगा जो की सोमवार शाम तक चलेगा जिसको लेकर ग्राम पंचायत वीरपुरा की ओर से दुकानों के लिये निर्धारित जगह हेतु मार्किंग कर लाइनिंग करवाई गयी है इस दौरान सरपंच गोता मीणा उपसरपंच रामसिंह राठौड़ ग्राम विकास अधिकारी रमेशचंद्र मीणा कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण सालवी रोजगार सहायक भरत कुमार शर्मा वार्ड पंच इत्यादि मौजूद रहे । मेले मे ग्राम पंचायत की तरफ़ से बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी करवाई गयी है । मेले को लेकर मनोरंजन के लिए झूले, चकरी सहित कई मनोरंजन के साधन लगे हैं। वहीं खरीददारी के लिये विभिन्न प्रकार की दुकानों को लेकर दूरदराज से व्यापारी मेला स्थल पर पहुंचने शुरू हो गये है । मेले को लेकर अलग-अलग व्यंजन, खिलौने सहित कई प्रकार की दुकानें लगाई जायेगी इधर मेले मे शाँति और सुरक्षा को लेकर सराड़ा सेमारी परसाद जावर माइंस थाने सहित आसपास की चौकीयों सहित पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता लगाया जायेगा। मेले में जयसमंद, सराड़ा, ऋषभदेव, सेमारी, सलूंबर, झल्लारा, मेवल, जावर माइंस और टीडी क्षेत्र सहित दूरदराज से सैकड़ों मेलार्थी मेले में पहुंचेगे ।
