मेजबान सत्र पर्यंत फतेह स्कूल सहित शाहपुरा,अलवर एवं बीकानेर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, आज होंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पीएमश्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में चल रही 68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी (19 वर्ष छात्र) हॉकी प्रतियोगिता आज पांचवें दिन खेलगांव के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर सुपर लीग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य चेतन पानेरी ने बताया कि सुपर लीग के मुकाबले में अपने-अपने पुल में सर्वाधिक अंक बनाते हुए शाहपुरा ,अलवर ,सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर, एवं बीकानेर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता की मीडिया समिति के सह प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि बुधवार प्रात 7:30 बजे पहला सेमीफाइनल मुकाबला सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर व शाहपुरा के मध्य खेला जाएगा तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अलवर व बीकानेर की टीमों के मध्य होगा ।

सेमीफाइनल की समाप्ति के ठीक बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 7 हॉकी खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा सेलेक्शन ट्रायल ली जाएगी। इसके पश्चात 2:30 बजे सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों के मध्य हार्ड लाइन का मैच खेला जाएगा ।

मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह आसोलिया के अनुसार 3:30 बजे सेमीफाइनल की दोनों विजेता टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के सह सचिव धर्मेंद्र सिंह शक्तावत के अनुसार आज खेले गए सुपर लीग मुकाबले में अलवर ने सत्य पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर को 5-1 से, अजमेर ने फलोदी को 2-1 से , बीकानेर ने सिरोही को 2-0 से तथा शाहपुरा ने केकड़ी को 5-1 से हराया था।

चयन समिति संयोजक व सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर के हॉकी प्रशिक्षक दिग्विजय सिंह राणावत के अनुसार ‘क’ वर्ग की टीमों में सुपर लीग में चार टीम में थी, प्रत्येक ने तीन मैच खेले,एक मैच जीतने पर टीम को दो अंक दिए जाते हैं। इस आधार पर ‘क’ वर्ग में अलवर ने तीनों ही मैच जीत कर 6 अंक बनाए तथा सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर ने अपने दो मैच जीत कर 4अंक बनाएं । इस प्रकार क वर्ग में प्रथम अलवर व द्वितीय सत्रपर्यंत फतह स्कूल उदयपुर रहा ।

इसी प्रकार ‘ख’ वर्ग में भी चार टीमें थी, शाहपुरा की टीम ने अपने तीनों ही मैच जीत कर 6 अंक अर्जित किए और प्रथम स्थान पर तथा बीकानेर ने दो मैच जीत कर चार अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पाया।

खेल नियमों के अनुसार ‘क’ वर्ग की प्रथम रही टीम ‘ख’ वर्ग के दूसरे स्थान पर रही टीम से सेमीफाइनल खेलती है, तथा ‘ख’ वर्ग में सर्वाधिक अंक बना प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम ‘क’ वर्ग में दूसरे स्थान पर रही टीम से क्रास सेमाईफाइनल खेलती है। इसी आधार पर सेमीफाइनल मुकाबले सत्र पर्यंत फतह स्कूल उदयपुर वर्सेस शाहपुरा के मध्य तथा अलवर वर्सेस बीकानेर के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता के

कंट्रोल रूम प्रभारी हरिराम माली ने बताया कि हारने वाली समस्त टीमों को प्रमाण पत्र व ऑन ड्यूटी जारी कर रिलीव कर दिया गया है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!