किसानों के महापड़ाव के 15 वे दिन पलाना कला व महुड़ा पंचायत के ग्रामीण बैठै भुख हड़ताल पर
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । देवास माही बांध का पानी व उदय सागर से बागोलिया में नहर से मावली की हर पंचायत के खेतों में पानी पहुंचाने की मांग को लेकर महापड़ाव के साथ क्रमिक भुख हड़ताल में बुधवार को पलाना कला व महुड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीण ने महापड़ाव किया जिसमें महिलाएं भी शामिल रही आपको बता दें कि किंग सेना की प्रमुख मांग है मावली की सभी पंचायत के खेतों में लिंक नहर के माध्यम से माही का पानी जयसमंद वाया उदय सागर होते हुए डाला जाए बागोलिया बांध को भरने के लिए पिछले 3 साल से संघर्ष कर रहे हैं।
