नीम का थाना (सीकर) में चल रही 68 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की टीम सेमी फाइनल में
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क, कन्हेयालाल मेनारिया । नीम का थाना (सीकर) जिले के मुंद्रु कस्बे में 4 अटुम्बर से 10 अटुम्बर तक चल रही राज्य स्तरीय 17व19 वर्षीय छात्र सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की टीम ने अपने पहले मैच में फलोदी को 7-0 होम रन से, दूसरे मैच में जालोर को 10-0 होम रन से तथा तीसरे मैच में जयपुर शहर को 4-0 से हराया और क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया जहाँ पर क्वाटर फाइनल मुकाबले में हनुमानगढ को संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक पारी और 1 होम रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उदयपुर जिले की टीम के दलाधिपती अरूण कोठारी ने बताया प्रशिक्षक राय सिंह देवडा एवं प्रभारी नरेश मेनारिया टीम को बहुत अच्छी तरह से मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ने में मदद कर रहे है।
