अग्रवाल महिला समिति की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के फतहनगर के अग्रवाल समाज की महिला सम्मेलन की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला गुप्ता ने पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष केके गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीना अग्रवाल एवं जिला सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल की सहमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा में जिला उपाध्यक्ष पद के लिए फतहनगर निवासी श्रीमती ऋतु अग्रवाल की घोषणा की गई। इसके साथ ही महिला समिति में फतहनगर से जया गर्ग,शशि मोर,अनीता अग्रवाल, सपना अग्रवाल को सदस्य बनाया गया।
