सफाई कर्मचारियों ने बोनस बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष राजू कंडारा ने बताया कि हर वर्ष दीपावली पर राज्य सरकार द्वारा नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, में कार्यरत सफाई कर्मचारी बोनस दिया जाता रहा है। विगत वर्ष 6774 अधिकतम राशि 7000 निर्धारित करते हुए 75% राशि का नगद भुगतान किया गया एवं 25% बोनस राशि सामान्य प्रावधायी खाता में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए। महंगाई दर में वृद्धि होने के बावजूद बोनस राशि में उसके अनुरूप वृद्धि नहीं होने से कार्मिकों को नुकसान होता है। इस बोनस राशि को 15000 कर नगद भुगतान किया जाए।
