सांसद जोशी ने स्मृति वन से चतरंग मोरी तक बनने वाले रोपवे‌ के प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन

चित्तौड़गढ़,डीपी न्यूज नेटवर्क,प्रकाश नागदा । रविवार को निवर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी ने गांधीनगर सेक्टर 5 दुर्ग की तलहटी‌ मे स्थित निर्मल स्मृति वन के पास बनने वाले बायोलॉजिकल पार्क हेतु चयन के लिए प्रस्तावित 50 हेक्टेयर भूमि का जिला कलक्टर आलोक रंजन के साथ अवलोकन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद जोशी ने निर्मल स्मृति वन के पास बनने वाले बायोलॉजिकल पार्क हेतु चयन के लिए प्रस्तावित की गई 50 हैक्टर भूमि का अवलोकन कर यहां पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने जैसे टिकट विंडो, पार्किंग व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सज्जनगढ की तर्ज पर बन रहे बायोलॉजिकल पार्क में विभिन्न वन्यजीवों के लिए केज बनाया जाना प्रस्तावित है। बायोलॉजिकल पार्क बनने से चित्तौड़गढ़ में पर्यटन के साथ ही स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। सांसद जोशी ने इस हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद जोशी ने निर्मल स्मृति वन में चल रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!