जयसमन्द : नवरात्री पर गरबे का रंग चढ़ा परवान पर देर रात तक खनके डांडिया
डीपी न्यूज नेटवर्क,जयसमंद,महेन्द्र शर्मा । कस्बे मे नवरात्र के पावन पर्व को लेकर गरबा का रंग अब परवान पर चढ़ गया है। पंडालों में ग्रामीणों का सैलाब उमड़ रहा है। देर रात तक डांडिया की खनक रहती है। वीरपुरा स्थित श्री गातोड़ चौक मे आयोजित गरबा मंडल मे देर रात तक युवक, युवतियां गरबे की धून पर थिरकते हुए नजर आए I देर रात तक राजस्थानी व धार्मिक गीतों पर डांडिया खेलने के लिए भीड़ उमड़ रही है।नवरात्री को पांचवे दिन गरबा खेलने के लिये संख्या बढ़ती जा रही है देर रात डांडिया की खनक पर युवा महिला बच्चे झूमते नज़र आ रहे है I
