70 वे वन्यजीव सप्ताह के छठवे दिन सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क मे ऑन द स्पॉट पेंटिंग कम्पीटिशन सम्पन्न हुए

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । वन विभाग, डब्ल्यू डबल्यू एफ़ इंडिया एवम् ग्रीन पीपल सोसाइटी द्वारा 70 वे वन्य जीव सप्ताह के छठवे दिन सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क मे ऑन द स्पॉट पेंटिंग कम्पीटिशन सम्पन्न हुआ। सहायक वन संरक्षक सज्जनगढ़ श्री गणेश जी लाल गोठवाल ने सभी छात्रों और आगुंतको का स्वागत किया।

विद्यार्थीयों ने बायोलॉजिकल पार्क में उपस्थित विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों कोदेख बहुत प्रसन्न हुए तथा वन्य जीव संरक्षण के बारे में इन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डबल्यू डबल्यू एफ़ इण्डिया उदयपुर संभाग के प्रभारी अधिकरी अरुण सोनी ने किया !

सहायक वन संरक्षक वन्य जीव सज्जनगढ़ ने बताया कि बच्चों के लिए एक विशेष वन्य जीवों के संरक्षण पर आधारित कठपुतली के विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जोकि बच्चों और अध्यापकों को बहुत पसंद आया ।

कार्यक्रम में लगभग 20 विद्यालयों ने भाग लिया जिसमे 200 प्रतिभागी एवं अध्यापक शामिल है। कार्यक्रम हेतुसारी व्यवस्थाए रेंज ऑफिसर टूरिज़म गजेंद्रसिंह ने किया एवं रेंज ऑफिसर जयवर्धनसिंह मौजूद रहे।

उपवन संरक्षक वन्य जीव उदयपुर श्री देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के सातवे एवं अंतिम दिन प्रातः 10:00 बजे 08/10/2024 को वन भवन चेतक मे वन्यजीव सप्ताह का समापन कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमे सभी विजयेताओ का पुरुष्कृत किया जायेगा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!