बिजली के पोल से करंट लगने से बच्चे की मौत 

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के बडियार गांव में रविवार को करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मंदिर से अपने घर की ओर जा रहा था। नवरात्रि होने से उसके पैरों में चप्पल नहीं पहन रखे थे। गांव की गली में बिजली का पोल लगा हुआ था जिसके पास एक नाली बनी हुई है उसके ऊपर लोहे की जाली के ऊपर पैर रखने मयंक लोहार 12 वर्षीय पिता रोशन लाल लोहार के पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे के पिता उदयपुर काम पर गए हुए थे जिनको ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी। परीजनों ने बताया कि इकलौता पुत्र था क्लास 6 में अध्यनरत था पिता की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा मंदिर से आ रहा था उसके पीछे ग्रामीण चल रहे थे उनकी आंखों के सामने देखते देखते बच्चे के करंट आ गया उसके पीछे चल रहे ग्रामीण ने लकड़ी की सहायता से उसको छुड़वाया।घायल अवस्था में मावली के राजकीय उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश जताया। जिस पर कुछ देर बाद समझाइश करके पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सुपुर्द कर दी। बच्चा धार्मिक प्रवृत्ति का था। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग में चार दिन पहले सूचना दे दी गई लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया जिस कारण एक घर का चिराग बुझ गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!