गायत्री आयल मिल्स के मालिकाना हक को लेकर उपजा विवाद, एफआईआर दर्ज नही होने से सामाजिक संगठनों ने किया मांडलगढ़ थाने का घेराव,सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
डीपी न्यूज नेटवर्क । मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के गोवटा ग्राम का मामला,बल्दरखा सरपंच भंवर लाल धाकड़ ने लांखो रुपये लेकर फरार हो गया और गायत्री आयल मिल्स को अशोक शर्मा को बेच दिया जिसका शांति देवी पत्नी शैतान रेगर को खबर तक नही लगी ! मिल्स के मालिकाना हक को लेकर उपजे विवाद को लेकर पूर्व में भी श्रमिकों एवम पीड़ित परिवार ने आयल मिल्स के बाहर धरना प्रदर्शन कर बकाया भुगतान की मांग की और तब पुलिस अधीक्षक मांडलगढ़ ने आश्वासन दिया ! उसके बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला !
शांति देवी ने बताया स्व. शैतान लाल रेगर की बेटी ओर माँ ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार,प्रशासन नही कर रहा कोई कार्यवाही,परेशान होकर परिवार ने बया की पीड़ा शांति देवी ने बताया कि मेरे पति ने मेहनत करके गायत्री आयल मिल्स का संचालन किया उसके बाद भंवर लाल धाकड़ को पार्टनरशिप मैं रखा और लाखों रुपए के बकाया भुगतान के बावजूद पार्टनरशिप जारी रखी !
वर्ष 2022 मे मेरे पति का निधन हो गया उसके बाद भंवर लाल धाकड़ ने बकाया भुगतान को चुकता करने के लिए परिवार को भरोसे मे रखा कि मिल्स को बेच कर बकाया लाखो का भुगतान कर दूंगा जिसका नोटरी स्टाम्प लिखवाया जिसमें बकाया भुगतान की राशि 25 सितंबर 2024 से पूर्व देने की लिखित सहमति बनी !
धोखाधड़ी के मंसूबों से भंवर लाल धाकड़ ने करोड़ो रूपये की प्रोपेर्टी को अशोक शर्मा को बेच दिया और स्टाम्प लिखवाने से पूर्व ही रजिस्ट्री करवा ली !
कुछ दिनों पूर्व अशोक शर्मा मिल्स पर जबरन कब्जा करके रजिस्ट्री नाम हो रखी है आदि को लेकर मालिकाना हक लेने अनाधिकृत रूप से मिल्स पर कब्जा कर लिया जिसके खिलाफ समस्त समाज के लोग प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन गूंगी बाहरी मांडलगढ़ पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नही की ! मेरे परिवार सहित कही बार पुलिस प्रशासन की चौखट पर कही बार गुहार लगा चुकी हूं लेकिन अभी तक एफआईआर तक दर्ज नही की । एफआईआर दर्ज करवाने और बकाया भुगतान दिलवाने के लिए मांडलगढ़ थाने का घेराव कर भंवर लाल धाकड और अशोक शर्मा सहित अन्य नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी और एससी एसटी एक्ट मे एफआईआर दर्ज करवा कर कार्यवाही की मांग की ! और मांडलगढ़ पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि आगामी तीन दिनों में कार्यवाही नही हुई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।
धरना प्रदर्शन के दौरान मांडलगढ़ भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा लाल बैरवा ,मोती लाल सिंघानिया,सोहन लाल भोजपुरिया कैलाश चंद्र देवतवाल,रामेश्वर मेघवंशी रणजीत निंदरिया शंकर लाल मेघवंशी,सुरेश गुजर पंकज डिडवानिया मुकेश रेगर,पूरण कासोटिया नगजीराम जेलिया ,रामेश्वर लाल बैरवा मुकेश कुमार रेगर,प्यारचंद रेगर,लादू लाल रेगर,प्रेम चंद रेगर भगवान लाल रेगर अभिषेक मेघवंशी आदि अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया !
