68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी (19 वर्ष छात्र) हॉकी प्रतियोगिता का तीसरा दिन : मेजबान उदयपुर सहित फलोदी,अलवर अजमेर, केकड़ी, शाहपुरा, बीकानेर और सिरोही ने सुपर लीग में प्रवेश किया
सभी 8 टीमों ने पुल विजेता रहकर सुपर लीग में जगह बनाई
उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । पीएम श्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में चल रही 68 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी (19 वर्ष छात्र) हॉकी प्रतियोगिता आज तीसरे दिन चारों खेल मैदानो पर दिन भर टीमों ने शेड्यूल के अनुरूप लीग मैच खेले। प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य चेतन पानेरी ने बताया कि अपने अपने पुल के जीते गए लीग मैचों से अर्जित सर्वाधिक अंको के आधार पर प्रत्येक पूल से एक-एक टीम ने पूल विजेता रहकर सुपर लीग में प्रवेश किया । इस प्रकार कुल 8 टीमों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सुपर लीग में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के मीडिया सह प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि ‘क’ वर्ग से चार तथा ‘ख’ वर्ग से भी चार टीमो ने सुपर लीग में प्रवेश किया । चयन समिति संयोजक दिग्विजय सिंह राणावत के अनुसार ‘क’ वर्ग से मेजबान सत्र पर्यन्त उदयपुर, फलोदी, अलवर और अजमेर ने तथा ‘ख’ वर्ग से केकड़ी, शाहपुरा, बीकानेर और सिरोही ने अपने पुल से विजेता रहकर सुपर लीग में प्रवेश कर लिया।
मिडिया प्रभारी गोपाल सिंह आसोलिया के अनुसार आज चारों ही खेल मैदानो पर खेले गए मैच का परिणाम इस प्रकार रहा –
खेल गांव में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर खेले गए मैचों में
प्रातः कालीन सत्र में खेले गए लीग मुकाबलो में अलवर ने हनुमानगढ़ को 2-1 से , ब्यावर ने प्रतापगढ़ को 8-1 से ,टोंक ने बूंदी को 10 – 0 से, मेजबान
सत्र पर्यंत उदयपुर ने सांचौर को 9-0 से, चित्तौड़गढ़ ने जयपुर को 6-1 से हराया। इसी खेल मैदान पर सांय कालीन सत्र में खेले गए मैचों में अलवर ने प्रतापगढ़ को 7-0 से, हनुमानगढ़ ने जयपुर को 23-0 से ,टोंक ने सांचौर को 6-0 से, सत्र पर्यंत उदयपुर ने बालोतरा को 8-0 से ,अलवर ने चित्तौड़गढ़ को 6-0 से तथा अजमेर ने अनूपगढ़ को 12-0 से हराकर अपने- अपने लीग मैच जीते। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि फ़तह स्कूल के खेल मैदान पर खेले गए प्रातः कालीन मुकाबलो में
श्री गंगानगर ने चूरू को 5-0से,भीलवाड़ा ने जोधपुर को 9-0 से, सीकर ने डूंगरपुर को 800 से, सिरोही ने भरतपुर को 1-0 से, बारां ने सलूंबर को 4-1 से हराया। इसी खेल मैदान पर हुए सांय कालीन सत्र के मैच में भीलवाड़ा ने भरतपुर को 7-1 से, सिरोही ने जोधपुर को 17-0 से , सीकर ने चूरु को 5-1 से, बीकानेर ने डूंगरपुर को 7-0 से, भरतपुर ने सलूंबर को 5-0 से, जोधपुर ने बारां को 3-1से हराकर अपने लीग मैच जीते ।
प्रतियोगिता के सह सचिव डॉ धर्मेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि विद्या भवन खेल मैदान पर आयोजित प्रातः कालीन सत्र के मुकाबलो में शाहपुरा ने जालौर को 4 -1 से , उदयपुर ने जयपुर ग्रामीण को 3-0 से, धौलपुर ने बांसवाड़ा को 1-0 से, केकड़ी ने राजसमंद को 1-0 से, करौली ने डीडवाना( कुचामन सिटी) को 3-0 से हराकर अपना अपना लीग मैच जीता। सांय कालीन सत्र में खेले गए मुकाबले में राजसमंद में करौली को 1-0 से, केकड़ी व बहरोड (कोटपूतली) का मैच को 0- 0 से ड्रा रहा। उदयपुर ने बांसवाड़ा को 1-0 से , शाहपुरा ने धौलपुर को 2-0 से, जालौर ने जयपुर ग्रामीण को 1-0 से हराकर अपना लीग मैच जीता।
कंट्रोल रूम सदस्य व कोच डॉ.महेश्वरपाल सिंह सोडा ने बताया कि इसी प्रकार आज बीएन कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रातः कालीन सत्र के मुकाबले में अजमेर ने झुंझुनू को 2-0 से , फलोदी ने पाली को 1-0 से , नागौर ने दौसा को 4-0 से , बाड़मेर ने नीम का थाना को 5-0 से , जोधपुर ग्रामीण ने अनूपगढ़ को 13-0से हराया । इसी प्रकार सांय कालीन सत्र में खेले गए मुकाबले में जैसलमेर ने कोटा को 6-0 से , बाड़मेर ने पाली को 1-0 से , झुंझुनू ने दौसा को 2-0 से, फलोदी ने जैसलमेर को 6-0 से ,जोधपुर ग्रामीण ने नागौर को 4-1 से तथा कोटा ने नीम का थाना को 1-0 से हराकर अपने-अपने लीग मैच जीते।
