एलआईसी ने हिंदुस्तान स्काउट को वाटर कूलर मय आर रो भेंट किया,स्काउट गाइड ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
स्काउट बालक को अपने हाथों से पानी पिलाकर किया उद्घाटन
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राज्य मुख्यालय उदयपुर को आज भारतीय जीवन बीमा निगम के उदयपुर मंडल कार्यालय द्वारा आज वाटर कूलर मय आर.ओ. भेंट किया गया 80 लीटर पानी की क्षमता वाला कूलर मिलने से स्काउट एंड गाइड बालकों को शीतल पेय जल उपलब्ध हो पाएगा। आज हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्यालय उदयपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में वाटर कूलर का फीता काटकर एवं एक स्काउट बालक को पानी पिलाकर इसका विधिवत्त उद्घाटन किया गया इसके अलावा स्काउट एंड गाइड के 100 बच्चो को नोट बुक व पेन भी एलआईसी की और से भेंट किए गए। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम उदयपुर मंडल प्रबंधक ग्रीजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम उदयपुर मंडल के मार्केटिंग मैनेजर एम के दवे , प्रबंधक मीत तांबरा ,बीमा संस्थान के सचिव दिलीप सचदेवा, ललित पारख ,संजीव चोपड़ा तथा सुनील बारबार थे । सभी अतिथियों को मुख्य सड़क से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं ससम्मान स्काउट गाइड कार्यालय तक प्रोटोकॉल के तहत लाया गया। मुख्य अतिथि वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट एंड गाइड अनुसासन के साथ साथ अच्छी पढ़ाई करके देश सेवा करते हुए अपना नाम रोशन करें । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा अतिथियों के गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । स्काउट पदाधिकारियों ने सभी को स्कार्फ पहनाकर व स्काउट बालकों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया।
मार्केटिंग मैनेजर दवे ने कहा कि स्काउट किसी भी समय, कही भी सेवा के लिए तैयार रहते है, स्काउट के बालक बालिकाओं को देखकर ऐसा महसूस होता है कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है । कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड किया राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य ने की। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने किया। आभार और धन्यवाद संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया ने प्रकट किया। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय आयुक्त वीरेंद्र चौबीसा तथा नीतू सिंह , सहायक राज्य संगठन आयुक्त विशाल सेन, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव, जिला ट्रेनर अनुराधा सोलंकी, सुनील सोनी ,शिवराज सिंह, कमल यादव मौजूद रहे।
