प्रधानाचार्य कक्ष का उद्घाटन
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा, कन्हेयालाल मेनारिया । सरकारी विद्यालय बिल्डिंग की हालत कई विद्यालयों की खराब है कहीं प्लास्टर पड़ रहे हैं। तो कहीं बारिश के दिनों में पानी टपक रहा है ऐसा ही देखते हुए प्रेरित कर के भामाशाह के सहयोग से एक कक्षा का निर्माण उदयपुर जिले के बांसडा गांव में विद्यालय के लिए एक ही व्यक्ति द्वारा एक कक्षा का निर्माण किया गया जिसकी लागत करीब एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये की लागत बनाया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसड़ा भामाशाह के सहयोग से एक कक्ष बनाया गया जिसका उद्घाटन भामाशाह द्वारा ही किया गया । विद्यालय में भामाशाह श्री माधुलाल जी गठाला (जाट) S/O श्री मोडा जी द्वारा 101111) अक्षरे एक माख एक हजार एक सौ ग्यारह रुपये की लागत से प्रधानाचार्य कक्ष का निर्माण करवाया गया उक्त कक्ष के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान खुर्शीद फातमा ने की। उप प्राचार्य श्री राकेश कुमार आमेटा ने मुख्य अतिथि श्री माधुलाल जी गठाला का स्वागत किया। इस मौके पर S.D.M.C. सदस्य भी देवराम जी भंवर जी, शान्तिलाल जी, महेन्द्र जी एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद कुमार गांगावत ने किया। यह आनकारी व० अ० श्री जगदीश चन्द्र मेनारिया ने दी।
