डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधायक पुष्कर लाल डांगी ने मावली बार एसोसिएशन के महिला अधिवक्ताओं के लिए कॉमन रूम और शौचालय के लिए 5 लाख स्वीकृत करवाए। अध्यक्ष मिथिलेश पगारिया ने कहा नारी शक्ति की मूल समस्या के निराकरण के लिए विधायक पुष्कर लाल डांगी का आभार। ये काम संपूर्ण राजस्थान में महिला अधिवक्ताओं के लिए अनूठी पहल होगी। आपको बता दे कि राजस्थान की एकमात्र बार एसोसिएशन की महिला अध्यक्ष मावली की है।