मावली बचाओ प्रजातांत्रिक संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उप जिला स्वास्थ्य केंद्र को लदानी शिफ्ट करने के प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है जिस पर शनिवार को मावली बचाओ प्रजातांत्रिक संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि उप जिला चिकित्सालय व ट्रॉमा सेंटर मावली से हटाए जाने पर अनेक संगठनों ने ज्ञापन देकर 6 अक्टूबर तक प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करने का समय दिया था। यदि प्रशासन द्वारा मावली से कोई भी कार्यालय हटाकर लदानी शिफ्ट करने का प्रस्ताव 7 अक्टूबर तक प्रातः 11:00 तक निरस्त नहीं करके पारित नहीं किया गया तो मावली संघर्ष समिति द्वारा शांतिपूर्वक व अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मावली प्रशासन की होगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!