ऋषभदेव मंदिर ओरी मे की घट स्थापना,नगर प्रमुख भंडारी ने किया पूजन विधान

डीपी न्यूज नेटवर्क । ऋषभदेव नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल देस्थान विभाग के मंदिर ऋषभदेव में जगत जननी मां जगदम्बा की घट स्थापना की गई। मंदिर के गिरीश व्यास ने बताया की नगर व क्षेत्र के कम ही लोगों को मालूम है कि नवरात्रि के उपलक्ष में मुख्य निज मंदिर में चारभुजा जी के पास ओरी में जगत जननी मां जगदम्बा की प्रति वर्ष घट स्थापना एवम ज्वारा रोपे जाते है ।यह परंपरा है कि देवस्थान विभाग की तरफ से नगर भंडारी नरेंद्र भंडारी को सेवा पूजा के लिए कायदे से पूर्व में निमंत्रण दिया जाता हे । नवरात्रि स्थापना के शुभ महुरत में भंडारी साहब द्वारा घट स्थापना एवम ज्वारा रोपे जाते हे।

देवस्थान विभाग के गिरीश व्यास ने बताया की साथ ही माताजी के मंदिर एवम भंडारी साहब की खिड़की में भी गट स्थापना की जाती हे तीनो जगह पर दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जाते हे, अष्टमी के दिन विधिवत हवन किए जाते हे।उक्त आयोजन देवस्थान विभाग द्वारा किया जाता हे इस अवसर पर मंदिर के लाल सिंह , गिरीश व्यास एवम पुजारी भवरलाल एवं देवस्थान विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!