राजकीय विद्यालय बनाकिया खुर्द के विद्यार्थी एवम् शिक्षक का 55 सदस्यीय दल मेनार भ्रमण के लिए पहुँचा

मेनार से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त की, दोनो जलाशयों का किया भ्रमण

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भारत पर्यटन जयपुर कार्यालय पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित पर्यटन स्थलों के एक दिवसीय पर्यटन शैक्षणिक भ्रमण के तहत गुरुवार को जिला चित्तौड़गढ़ के राजकीय विद्यालय बनाकिया खुर्द के विद्यार्थी एवम् शिक्षक पर्यटन मंत्रालय के टूरिस्ट ऑफिसर मोहिंदर डोरिया के नेतृत्व में 55 सदस्यीय दल मेनार भ्रमण के लिए पहुंचे। उक्त कार्यक्रम युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों हेतु विशेष रूप से आयोजित किया जाता है। ग्रामीण अजय मेरावत ने उंठाला से सम्बन्धित इतिहास एवं मेनार के इतिहास से संबंधित रोचक जानकारी प्रदान की। स्थानीय पक्षिविद दर्शन मेनारिया ने मेनार की विशिष्ट भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विशिष्टताओं के बारे में जानकारी दी। परिंदों के माइग्रेशन और आवास,भोजन की जानकारी दी। सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर रामावत ने भी पर्यटन स्थल की जानकारी दी। दल ने मृदेश्वर महादेव, अम्बा माता मंदिर, प्राचीन ठाकुरजी मंदिर, ऐतिहासिक जमरा घाटी, तथा प्राकृतिक सौंदर्य और पंछियों लिए प्रसिद्ध ब्रह्म सागर और ढंढ तालाब झीलों का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने टेलीस्कोप और दूरबीन के जरिए पक्षी दर्शन भी किया। यह भ्रमण विशेष रूप से मेनार को 2023 में बेस्ट टूरिज्म विलेज का रजत पुरस्कार मिलने के बाद भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा टूरिस्ट प्लेस की भविष्य की संभावनाओं के मद्दे नजर एक्सपोजर विजिट के रूप में आयोजित किया गया।

टूरिस्ट ऑफिसर मोहिंदर डोरिया ने बताया कि मेनार पर्यटन स्थल में इको टूरिज्म और रूरल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं इसकी विशिष्टताओं को देखकर इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक हजारीलाल रेगर के साथ दिलीप सिंह गहलोत, सुनील खरवास, श्यामलाल भील, सुनीता कुमारी बैरवा, हेमलता दाधीच एवं अभिभावक परिषद से कालूराम कुमावत व जितेंद्र गहलोत दल के साथ रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!