मजदूर सुरक्षा संघ के अध्यक्ष बने नन्द लाल गर्ग
डीपी न्यूज नेटवर्क,विनोद मेघवाल । अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ शाखा खेरवाड़ा की बैठक पहाड़ा में आयोजित हुई सर्व सम्मति से कार्य कारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें संरक्षक नानाभाई पटेल के सानिध्य में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद नन्द लाल गर्ग,उपाध्यक्ष रमिला मेघवाल, सचिव रीना गरासिया,महामंत्री रामलाल पटेल,कोषाध्यक्ष विद्या प्रकाश,संगठन मंत्री लक्ष्मण भाई,नरेगा प्रभारी मंत्री सविता कुंवर इत्यादि को चुना गया। खेरवाड़ा शाखा के सलाहकार नाना भाई पटेल के मार्ग दर्शन में चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के 210 से अधिक संगठन सदस्यों में पुरुष महिलाओं की उपस्थिति रही संगठन को आगे बढाने के लिए अध्यक्ष नन्द लाल गर्ग ने मजदूरों के हक व अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए आजीविका ब्यूरो खेरवाड़ा ब्लॉक कार्ङिनेटर बंशीलाल ङामोर द्वारा सभी पदाधिकारियों को तिलक माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया एवं कार्य कारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलायी गयी कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण टीम बीआरपी चन्दूलाल मेघवाल, राजीविका ब्यूरो खेरवाड़ा तुलसी मीणा,प्रभूलाल मीणा,रामदास सालवी, लालूराम मेघवाल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सदस्यों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन चन्दूलाल मेघवाल द्वारा किया गया।
