ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराडा ने गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई
डीपी न्यूज नेटवर्क,सराड़ा,विनोद मेघवाल । सत्य,अहिंसा एवं राष्ट्र भक्ति के आदर्श पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय सराडा पर पूर्व विधायक,सराडा प्रधान बसंती देवी मीणा,जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा के सान्निध्य में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई व दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह पड़तालिया, पुंजालाल पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह चुण्डावत,सलूंबर युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी संदीप मीणा,सेवादल अध्यक्ष सुभाष चोबिसा,ब्लॉक प्रवक्ता नावेद मिर्ज़ा,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कटारा,एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश मेघवाल, सरपंच लालूराम मीणा,ब्लॉक महासचिव सोहन लाल टेलर, अजीज गदनिया,भवानी शंकर शर्मा,उप सरपंच तुलसीराम मेघवाल,एडवोकेट कांतिलाल पटेल,शंकर लाल पटेल, कालूलाल सालवी,अमर सिंह मीणा,गेबीलाल मेघवाल,महेंद्र मीणा,गणपत मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
