विवेकानंद केंद्र विद्यालय ,ऋषभदेव में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । विवेकानंद केंद्र विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पुष्पांजलि और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद सभागार में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री यादव ने महात्मा गांधी के स्वच्छता और समाज सेवा के प्रति विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी का स्वच्छता के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से जुड़े आदर्शों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी, साथ ही उनके त्याग, सादगी और समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान के तहत कूड़े-कचरे का सही निस्तारण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर गहन चर्चा की गई।
सभी छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने घरों, स्कूल और समाज में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह के अभियानों से छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।
कार्यक्रम की एक और प्रमुख पहल ऋषभदेव नगर के प्रसिद्ध भगवान श्री केसरियानाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान थी, जिसमें विद्यालय के छात्र सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री यादव ने छात्रों को स्वच्छता अभियान के लिए रवाना किया। इस दौरान शिक्षक श्री ओम प्रकाश सुथार और इंदुबाला रावल के नेतृत्व में छात्र दल ने मंदिर परिसर में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
