ऋषभदेव में इंद्र इंद्राणियो की निकली भव्य घट यात्रा, शुरु हुआ ऋषभ कथा महोत्सव

डीपी न्यूज नेटवर्क । ऋषभदेव नगर में सकल दिगम्बर जैन समाज एवं आचार्य पुलक सागर के सानिद्य में गुरुकुल परिसर में भव्य ऋषभ कथा एवं महाअर्चना विधान गुरुवार को प्रातः घट स्थापना के साथ आरंभ हुआ। समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वालावत ने बताया की ऋषभ कथा एवं महाअर्चना विधान 3 अक्टूबर से शुरु होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा। इसके पहले दिन आज भगवान के माता पिता के पात्र का अमृत स्नान के पश्चात हल्दी का आयोजन सभी समाजजनों की उपस्तिथि में करवाया गया । इस मौके पर गुरुवार सुबह 8 बजे निज मंदिर से 9 बग्गी में सभी इंद्र इंद्राणी सवार हुए एवं भव्य घट यात्रा प्रभा हुई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग, महावीर नगर से होती हुई पुनः गुरुकुल पहुंची जहा आचार्य  पुलक सागर महाराज ने सभी इंद्र इंद्राणी को आशीर्वाद दिया । पंडित सुधीर मार्तंड के निर्देशन में नमोकर मंत्र का जप किया गया। गुरुदेव के पावन सानिद्य में मंडप शुद्धि करवाई गई । मंडप शुद्धि के पश्चात ऋषभ कथा ग्रंथ को ऋषभ का पात्र बने दिलीप भाणावत परिवार द्वारा गुरुदेव को भेट तथा मंगलाचरण का कार्यक्रम हुआ। यह प्रथम अवसर हे की जीवन में किसी दिगम्बर गुरु ने तीर्थंकर की जीवन गाथा को पेश किया हो।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने सर्वप्रथम सभी को रात्रि भोज , कंद मूल त्याग का संकल्प दिया । आचार्य श्री ने कहा की ऋषभदेव को पाने के लिए कई योगी योग साधना करते हे आप सभी सौभाग्य शाली हो इस नगर में निवास करते हे जो भगवान ऋषभदेव की नगरी हे । भगवान ऋषभदेव के दर्शन मात्र से ही मानव जीवन के कर्मो का ,पापो का नाश हो जाता हे। भगवान ऋषभदेव इस संस्कृति के प्रोथा हे जिन्होंने दीपशिखा बनकर जेनत्व को सार्थक किया। घट यात्रा सभी पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर के चल रहे थे ऋषभ कथा के लिए सभी इंद्र इंद्राणी की शोभायात्रा में उनके परिजन उपस्थित थे । ऋषभ कथा में भगवान ऋषभदेव की जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया जाएगा । जिसमे कई पात्र बनाए गए हे। मुख्य पात्र भगवान के माता पिता एवम इंद्र इंद्राणी हे जिसमे भगवान के माता पिता रमेश चंद्र लीला देवी कोठारी ,सनत कुमार रमेश कुमार सुषमा पंचोली, युवराज ऋषभ दिलीप कुमार अंजना देवी भानावत , धनपति कुबेर सुंदरलाल लीला देवी भाणावत, महेंद्र इंद्र ऋषभ कुमार गुणी देवी भवरा, ईशान इंद्र चांदमल नारंगी देवी पंचोली, सोधर्म इंद्र सुंदरलाल लीला देवी किकावत,जयप्रकाश वानावत,मुकेश भाणावत ,नरेंद्र कुमार किकावत,राजेंद्र भवरा ,बाबूलाल लुण्दिया,बिहारी लाल नोगमा परिवार पात्र बने हे। महिला मंडल की सांस्कृतिक मंत्री नीलम भवरा ने बताया की समाज की सभी महिलाए पीले वस्त्र पीलिया पहन कर आई थी सभी मुख्य बाजारों में नाचते गाते हुए शोभायात्रा में चल रही थी सभी हाथो में कलश लिए और लोक गीत गाते हुए चल रही थी ।

कथा में पात्र बने धनपति कुबेर सुंदर लाल भाणावत के पुत्र शीतल भानावत ने बताया की शाम को धनपति कुबेर के निवास स्थान से जुलूस प्रारंभ होगा जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ गुरुकुल पहुंचेगा रास्ते में कुबेर द्वारा रत्नों की वर्षा की जाएगी । संगीतकार उमेश ने बताया की शाम को गुरुकुल में महा आरती,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम सोधर्म इंद्र का दरबार , माता के सोलह सपनो का नाट्य रूपांतरण पेश किया जाएगा ।  इस अवसर पर नगर सेठ राजमल कोठारी समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वालावत, महामंत्री प्रदीप गनोडिया ,सहमंत्री हेमंत भवरा सहित अनेक समाज जन उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!