गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केदारिया में गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य राधाकृष्ण चौबीसा ने की। मुख्य अतिथि मोनु अग्रवाल व्याख्याता और विशिष्ट अतिथि बालुराम कुम्हार भारती शर्मा और करुणा देवी चौबीसा थे। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के स्काउटर गणपतलाल मेनारिया व. अ. ने किया। अशोक कुमार चौबीसा ने सहयोग प्रदान किया।
