आजाद भारत गांधी जी के अहिंसा आंदोलन की देन : डॉ दयाराम परमार
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित पदयात्रा के समापन पर पुष्पांजलि तथा सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विधायक परमार ने कहा कि आज स्वतंत्र भारत में जो भी विकास हुए हैं उसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का पूर्ण योगदान है आजाद भारत महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन की देन है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने वर्तमान समय में गांधी जी के सिद्धांतों को आत्मसात करने की बात कही और कहां की वर्तमान सरकार गांधीवाद को समाप्त करना चाहती है जो ठीक नहीं है सभा में उपस्थित पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि गांधी कोई एक व्यक्ति नहीं था वह एक विचारधारा थे । लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे । जिन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं को चालू कर इस देश को विकासशील देशों की श्रेणी में लाने का काम किया। सभा में उपस्थित प्रधान केसर देवी मीणा ने गांधी के विचारों पर चलने की बात कही । इस दौरान पीसीसी सदस्य जयप्रकाश वाणावत, सरपंच संघ अध्यक्ष हांजाराम मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नरेश कुमार, सागवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री दिलीप कुमार मीणा, नगर कांग्रेस ऋषभदेव के अध्यक्ष पियुष (महावीर ) नागदा ,महामंत्री नरेंद्र कुमार जैन ,चेतन लाल मीणा, प्रदीप कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष अमरचंद , ब्लॉक कांग्रेस सचिव राकेश कुमार मीणा , शिवराम मीणा, दिनेश कुमार , सरपंच नाथूलाल मीणा ,भेरूलाल मीणा ,रामलाल मीणा, पूर्व सरपंच गौतमलाल मीणा,हरि प्रकाश मीणा, हजारीमल मीणा, भेरूलाल मीणा, केशुलाल महाराज , नगरपालिका पार्षद अशोक जैन, दशरथ मीणा ,शांतिलाल वाणावत,कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के प्रवक्ता गणेश लाल, लक्ष्मण सिंह, वैशात मीणा, अर्जुन मीणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे । अंत में नगर अध्यक्ष पियुष (महावीर) जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया
