महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई
डीपी न्यूज नेटवर्क,भीण्डर,कन्हैयालाल मेनारिया । स्थानीय महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल मदनपुरा भीण्डर में बुधवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई इस अवसर पर विद्यालय के बालकों ने निबंध लेखन, कविता लेखन तथा स्वच्छता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने की मुख्य अतिथि नरेश चौबीसा राजेश्वर चौबीसा सीमा सोनी,जगदीश मेनारिया व अम्बा लाल चौबीसा सावन थें। छात्रों ने रामधुन बोल कर महात्मा गांधी जी के आध्यात्मिक जीवन से प्रेरणा ली। निबंध प्रतियोगिता में तरूण अहीर प्रथम डिम्पल मीणा तथा लोकेश अहीर द्वितीय रहे। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में गिरिराज सिंह राठौड़ प्रथम हीना मीणा व कुलदीप मेघवाल द्वितीय रहे। कविता लेखन में भवी कुंवर राठौड़ प्रथम तथा राधा मीणा द्वितीय रहे। कार्यक्रम का संचालन अम्बा लाल चौबीसा सावन ने किया।
