उप जिला चिकित्सालय मावली की जमीन पर ही बने आक्रोश के साथ ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । पूर्व सरकार की ओर से घोषित उप जिला चिकित्सालय मावली से दुर लदानी ग्राम पंचायत में बनने की बात से आमजन में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीण मावली में ही उप जिला चिकित्सालय बनाने को लेकर सर्व समाज ने आक्रोश के साथ मावली पुराना बस स्टैंड पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार डॉ रमेश वढेरा को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि चिकित्सालय का भवन मावली नगर पालिका की जमीन पर ही बने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाए जिससे मावली के आसपास के ग्रामीणों को सुविधा मिल सके ग्रामीणों ने चेतावनी दी जल्द से जल्द लदानी से निरस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों को कहना है मेला ग्राउंड में भी अस्पताल बन सकता है।

तहसीलदार का कहना है की  अगर मावली में जमीन आप बता दे तो यहां का प्रस्ताव भेज देंगे।

ग्रामीणों के जमीन बताने पर तुरंत तहसीलदार पटवारी को लेकर पहुंचे मोके पर

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!