डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी द्वारा नव पदभार कार्य ग्रहण करने पर मेवाड़ी पगड़ी माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेरवा, ब्लॉक महामंत्री गुलाब वर्मा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सोहनलाल बलाई, ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार रेगर,राजेश कुमार वर्मा आदि शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।