सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक
डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । भाजपा देहात ऋषभदेव ग्रामीण में सोमवार को सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक कल्याणपुर में आयोजित की गई । पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने कार्यकर्ताओ को प्रत्येक बुथ से 200 सदस्य बनाने लक्ष्य दिया । कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की। जिसमें बिछीवाड़ा, घोड़ी,कटेव, पांड्यावाडा,ढेलना, श्यामपुरा, गुमानपुरा, निचला मांड़वा, उपला मांडवा , बरना आदि पंचायत के सरपंच व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा महामंत्री नारसिंह मीणा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मीणा पंचायत समिति सदस्य देवीलाल मीणा कल्याणपुर सरपंच कन्हैयालाल मीणा कटेव सरपंच मंसाराम मीणा निचला मांडवा सरपंच आदि बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा सदस्यता अभियान को कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने की अपील की
