ग्राम पंचायत बोखाड़ा में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा का सफल आयोजन
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क,विनोद मेघवाल । सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी (SSAAT) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर राजस्थान के निर्देशों की अनुपालना में ग्राम पंचायत बोखाड़ा पंचायत समिति सायरा जिला उदयपुर में मनरेगा के कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 15वें वित्त आयोग के योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023 -2024 में स्वीकृत हुए वित्तीय कार्यों के सामाजिक अंकेक्षण टीम के द्वारा कार्यो का भौतिक सत्यापन तथा संबंधित दस्तावेजों के निरीक्षण रिकॉर्ड संधारण व जनसंपर्क के दौरान पायी गयी समस्या से संबंधित विभिन्न कार्यों में सार्वजनिक कार्य, मनरेगा जॉब कार्ड, अन्य कार्य से जुड़ी पायी गयी कमियां एवं अनियमितता को लेकर ग्राम सभा में रिपोर्ट को ग्राम सभा में ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं पारदर्शिता से समाधान हेतु ग्राम पंचायत बोखाङा को समय पर समाधान के लिए निर्देश दिये गये पेयजल स्वच्छता मनरेगा कार्य मनरेगा प्रावधानों के अनुसार कार्य उपलब्धता विकास कार्य को लेकर व प्राप्त सुझावों के आधार पर ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गये साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को समय पर मिलें इसके बारे में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा बताया गया सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा की अध्यक्षता कमला गरासिया ने की ग्राम सभा में पंचायत परिक्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभाग के कार्मिकों वार्डपंच, वनाधिकार समिति अध्यक्ष चोपाराम गरासिया, ग्राम विकास अधिकारी भरत कुमार समाजसेवी के पी एस गुर्जर गोपीलाल सहित महिलाओं व पुरूषों की उपस्थिति रही उक्त जानकारी सामाजिक अंकेक्षण टीम के बीआरपी ( ब्लॉक संसाधन व्यक्ति ) चन्दूलाल मेघवाल द्वारा प्रदान की गई।
