डूंगरपुर में जर्जर भवन का मलबा हटाते वक्त निकली हनुमान जी की प्रतिमा,लोगो ने जलभिषेक कर की पूजा अर्चना

डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । डूंगरपुर के सलाटवाड़ा मोहल्ले में पुराने विजय स्कूल के जर्जर भवन का मलबा हटाते समय भगवान बजरंग बली की प्रतिमा निकली। एक पत्थर पर गदा के साथ बजरंग बली की प्रतिमा देखकर लोगों ने जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना शुरू कर दी। शहर के सलाटवाड़ा वार्ड के पार्षद ब्रजेश कुमार सोमपुरा ने बताया कि मोहल्ले में स्थित पुराना विजय स्कूल का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। स्कूल भवन को इन दिनों गिराने का काम चल रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर के साथ ही मजदूर काम पर लगे हुए हैं। मलबे को हटाकर दूर डाला जा रहा है। इस दौरान शनिवार शाम के समय मलबे के नीचे एक बड़े पत्थर पर आकृति उभरी हुई दिखाई दी। मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार मुकेश रोत को दी।

सूचना पर पार्षद ब्रजेश कुमार सोमपुरा सहित वार्ड के लोग, हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। पत्थर पर उभरी आकृति की सफाई करने पर गदाधारी हनुमानजी की मूर्ति दिखी। लोगों ने हाथों हाथ पत्थर को वहीं खड़ा कर दिया। जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि इस जगह पर कभी भगवान का मंदिर या स्थान रहा होगा। जिस वजह से मूर्ति निकली है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!