टूटी सड़क दे रही हादसों को न्यौता,प्रशासन सो रहा कुंभकरण की नींद

कल्याणपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क ।  ऋषभदेव उपखंड के कल्याणपुर उपतहसील कार्यालय के सामने ऋषभदेव मार्ग पर सड़क विगत एक वर्ष से टूटी हुई है सड़क पर बड़े बड़े गड्डे हो गए । क्षतिग्रस्त सड़क एवं गड्डो के कारण रोजाना दुपहिया वाहन धारकों के साथ किसी न किसी प्रकार के हादसे हो रहे । गनीमत है की अभी तक कोई बड़ा हादसा नही हुआ । दुपहिया वाहन चालकों के साथ साथ मार्ग की दुर्गति से राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है । स्थानीय पंचायत द्वारा गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाई गई है वह भी जगह जगह पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे सड़क पर बड़े बड़े गढ्ढे हो चुके है  । वही दूसरी तरफ श्यामक महादेव मार्ग की पुलिया की रपट भी बारिश में क्षतिग्रस्त हो चुकी है । कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क दुरस्त करने की मांग की है स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया की लगातार शिकायतो के बाद भी प्रशासन ने अभी तक कोई संज्ञान नही लिया है आए दिन हादसे हो रहे है क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ?

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!