विदेश में फसे पिता,कोई कॉन्टैक्ट नहीं : विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार;बेटा बोला-पिता की हत्या या फिर बंधक बनाकर रखने की आशंका

उदयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । उदयपुर का एक शेफ यूरोप के एक देश युगांडा में फंसा हुआ है। परिवार का बीते दो महीने से कोई कान्टेक्ट नहीं हो रहा। पत्नी सहित उनके बच्चे परेशान है। उन्होंने आशंका जताई है कि जो बिजनेस व्यक्ति उन्हें शेफ के काम के लिए अपने साथ लेकर गया था। उसके द्वारा या तो पिता की हत्या करवा दी गई है। या फिर उन्हें बंधक बनाकर रखा हुआ है। शेफ मुकेश मेनारिया के बेटे बिष्णु मेनारिया ने प्रेसवार्ता में बताया- उनके पिता को करीब 8 साल पहले दिल्ली निवासी पंकज ओसवाल स्विट्जरलेंड ले गया था। पंकज ओसवाल का वहां अच्छा खासा बिजनेस है। हर साल पिताजी विदेश से घर आते-जाते रहे हैं लेकिन दो साल से नहीं आए। 2 महीने से उनसे फोन पर कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो रहा। बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता को ओसवाल परिवार द्वारा परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के मार्फत विदेश मंत्री से गुहार लगाई है लेकिन फिलहाल कुछ नहीं हुआ।

बेटे बिष्णु मेनारिया ने बताया- ओसवाल परिवार की महिला वकील कमलेश अग्रवाल ने हमें फोन कर कहा कि पिता की सलामती चाहते हो तो कोई कार्रवाई मत करना। वकील ने मेरे और मेरी मां के नाम से 75-75 लाख के दो खाली चेक मांगे। चेक देने पर पिता को वापस भेजने की बात कही। हमने चेक भेज दिए लेकिन पिताजी के बारे में कोई खबर नहीं है। बेटे ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कहा कि एम्बेसी में शिकायत करो। फिर एम्बेसी में शिकायत की गई। जहां डेढ़ माह बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!