ऋषभदेव तहसील में बिजली गिरने से गर्भवती महिला समेत 2 की मौत

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर जिले के ऋषभदेव उपखंड में शुक्रवार की शाम को बिजली गिरने से अलग-अलग इलाकों में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना ऋषभदेव क्षेत्र के कोजावाड़ा और परेड़ा गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार शाम करीब चार बजे मौसम बदला और बिजली गिरने से कोजावाड़ा में 12 साल के गजेंद्र पुत्र नेमा मीणा की मौत हो गई। गजेंद्र गाय और बकरी लेकर जंगल में गया था और यह घटना हो गई। इसी प्रकार परेड़ा निवासी कैलाश कुंवर पत्नी अजीत सिंह (25) भैंस चराने गई हुई थी कि बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। यहीं नहीं पास ही भैंस पर भी बिजली गिरी जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताते हैं कि महिला गर्भवती थी। दोनों का पोस्टमॉर्टम ऋषभदेव में कराया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!