ओल्ड पेंशन यथावत रखने को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर )के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन स्कीम बंद न करने और विद्यालय समय 7:00 बजे से 1:00 बजे तक दिनांक 20 अक्टूबर 2024 तक रखने को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया की पुरानी पेंशन यथावत रखी जाए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में एनपीएस के स्थान पर यूपीएस यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गई जो पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प नहीं हो सकती है लेकिन राजस्थान में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है इसलिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपीएस योजना को लागू नहीं कर दे इसके लिए ops पुरानी पेंशन को यथावत रखा जाए ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बेरवा ने बताया की विद्यालय शिविरा पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 से विद्यालय समय परिवर्तन किया जाएगा लेकिन वर्षा ऋतु के अंतिम समय में भीषण गर्मी एवं विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों को मध्य नजर रखते हुए विद्यार्थियों के हित में 20 अक्टूबर 2024 तक विद्यालय समय 7:00 बजे से 1:00 बजे तक यथावत रखा जाए।
