संस्थापन अधिकारी पालीवाल का किया स्वागत अभिनन्दन

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी ।  शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ मावली द्वारा अनिल पालीवाल संस्थापन अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर के सेवा निवृत्ति के उपलक्ष में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल पालीवाल, विशिष्ट अतिथि कमल प्रकाश बाबेल, परमवीर सिंह उज्जवल थे। अध्यक्षता करण सिंह राव ने की। अतिथियों का स्वागत परमवीर सिंह उज्जवल ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस दौरान नरेश चौबीसा, हर्षवर्धन सिंह भाटी, हितेश जारोली, कपिल भटनागर, चंद्र प्रकाश दुग्गड़, गौरव पालीवाल, विजय माली, प्रवीण आमेटा, चंद्र विजय मेघवाल, रेखा यादव, नीलम, सीता, मीना कुमारी मांगी लाल धाबाई, राकेश खटीक, देवकीनंदन सहित मावली एवं खेमली ब्लॉक के शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!