किसानो का महापड़ाव जारी, नवे दिन भीमल व पलाना खुर्द के ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे
- देवास-माही बांध का पानी मावली की हर पंचायत के खेतों में लाने की मांग
- उदय सागर- बागोलिया नहर से मावली की हर पंचायत के लिए निकले नहर
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । माही बांध का पानी मावली की हर पंचायत के खेतों में पहुंचाने के लिए यहाँ उपखंड कार्यालय पर नवे दिन शुक्रवार को भीमल व पलाना खुर्द पंचायत के किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे । किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से डाले जा रहे इस महापड़ाव में किसानो ने कहा कि मावली उपखंड के हर खेत में पानी पहुंचाए बिना इस क्षेत्र का समन्वित विकास नहीं हो सकता. इसके लिए माही बांध का पानी प्रस्तावित उदय सागर-बागोलिया नहर में डाला जाए और इस मुख्य नहर से सभी पंचायत के लिए लिंक नहर निकले । सरकार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती यह महापड़ाव जारी रहेगा ।
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वाले ग्रामीण
सोहन लाल नंगारची, पुष्कर भील, विष्णु कुँवर मंडोवरा एडवोकेट, भरत जोशी, मांगी लाल गायरी, बाबु लाल डांगी, मदन भील, मोहन भील, हर्षित मंडोवरा एडवोकेट, डालु गायरी, चन्नी लाल गायरी, जेता गायरी, पेमा गायरी, गोदा गायरी, पप्पु लाल गायरी, राम लाल गायरी आदि किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे.
यह है प्रमुख मांगे
1. माही बांध का पानी सीधे उदयसागर-बागोलिया नहर में छोडा़ जाए (वाया जयसमंद से उदय सागर पाइपलाइन)
2. देवास योजना का पानी उदय सागर में नहीं छोड़कर सीधे बागोलिया नहर में डाला जाए।
3. देवास का पानी मदार नहर से वाया (अंबेरी अमरख जी महादेव, कैलाशपुरी तालाब होते हुए) गडेला तालाब में लाया जाए।
4. बनास नदी पर कोठारिया के पास एनिकट बना वाया (सालेरा, मोगाना तालाब, थामला) बागोलिया पानी लाया जाए।

Simply wish to say your article is as surprising.
The clarity in your post is simply nice and i
could assume you are an expert on this subject.
Fine with your permission allow me to grab your feed to keep
updated with forthcoming post. Thanks a million and please keep
up the rewarding work.