पुरानी पेंश और विद्यालय का समय यथावत रखने को लेकर ज्ञापन सौंपा

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन स्कीम बंद न करने और विद्यालय समय 7: बजे से 1:00 बजे दिनांक 20 अक्टूबर 2024 तक रखने को लेकर उपखंड अधिकारी मावली रमेश चंद्र सीरवी को संगठन के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि ओपीएस पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन में राजस्थान द्वारा किए जा रहे आन्दोलन के समर्थन में पुरानी पेंशन बहाली एक राष्ट्रीय मुद्दा है, जिसे हमारा संगठन समर्थन करता है केंद्र सरकार द्वारा हाल ही मे NPS के स्थान पर UPS यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गई है, जो पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प नहीं हो सकती है लेकिन राजस्थान में पुरानी पेंशन स्कीम लागू है इसलिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की तर्ज पर यूपीएस योजना को लागू नहीं कर दे इसके लिए ops को यथावत रखा जाय साथ ही विद्यालय शिविरा पंचांग के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 से विद्यालय समय परिवर्तन किया जाएगा l लेकिन वर्षा ऋतु के अंतिम समय में भीषण गर्मी एवं मौसमी बीमारियों को मध्य नजर रखते हुए विद्यार्थियों के हित में 20 अक्टूबर तक विद्यालय समय सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक यथावत रखा जाए।इस दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेघवाल, ज़िला उपधायक्ष केशव, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र बैरवा, ब्लॉक महामंत्री गुलाब, कोषाध्यक्ष सोहन लाल बलाई, सभा अध्यक्ष गौरी शंकर खटीक, सयुंक्त मंत्री महेन्द्र मीणा, गोविंद बैरवा, सुनील महावार आदि शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!