28 साल बाद राउमावि खेरोदा ने स्कूली वॉलीबॉल में जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया

  • राउमावि नवानिया को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से हराकर जीता फाइनल मुकाबला
  • नवानिया उपविजेता तथा टूस डांगियांन तीसरे स्थान पर रहा

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राउमावि डबोक की मेजबानी में डबोक के जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ व आनंद विद्या भारती संस्थान के खेल मैदान पर खेली जा रही 68 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) में आज चौथे दिन फाइनल मुकाबला राउमावि खेरोदा व राउमावि नवानिया के मध्य खेला गया । जिसमे 28 साल बाद राउमावि खेरोदा ने स्कूली वॉलीबॉल में जिला विजेता बनने का गौरव हासिल किया । उसने राउमावि नवानिया को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।विजेता टीम को 11000 रूपये तथा उपविजेता टीम को 5100 रूपये राउमावि ढ।वा के शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश मारू ने देने की घोषणा की।

राउमावि खेरोदा की शारीरिक शिक्षक अनिता जाट ने टीम की जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक वाक पीठ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया के अनुसार फाइनल मुकाबले के मुख्य निर्णायक प्रकाशचंद्र माली ,सेकंड रेफ्री राजकुमार खटीक व स्कोरर बलवंत चौधरी थे । आयोजन सचिव जगदीश मेनारिया ने बताया कि वॉलीबॉल प्रशिक्षक नरेश पालीवाल ने प्रोटोकॉल से दोनो ही टीमों को कोर्ट में प्रवेश कराया। फाइनल मैच से पूर्व दोनो ही टीमों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता की संयोजक व प्रधानाचार्य सोनल हेडा ने बताया कि समापन समारोह शुक्रवार को प्रातः 9 बजे राउमावि डबोक के सेमिनार होल में आयोजित किया जाएगा जिसमे विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!