महापड़ाव के आठवे दिन सांगवा, खेमली पंचायत के ग्रामीण क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । माही बांध का पानी मावली की हर पंचायत के खेतों में पहुंचाने के लिए उपखंड कार्यालय पर गुरुवार को खेमली व सांगवा पंचायत के ग्रामीण श्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से डाले गए इस महापड़ाव में किसानो ने कहा कि मावली उपखंड के हर खेत में पानी पहुंचाए बिना इस क्षेत्र का समन्वित विकास नहीं हो सकता. इसके लिए माही बांध का पानी प्रस्तावित उदय सागर-बागोलिया नहर में डाला जाए और इस मुख्य नहर से सभी पंचायत के लिए लिंक नहर निकले सरकार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं करती यह महापड़ाव जारी रहेगा, महापड़ाव के नवे दिन शुक्रवार को भीमल व पलाना खुर्द पंचायत के किसान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान कुका राम भील पुर्व सरपंच, रमेश गिरी गोस्वामी, हेम राज डांगी, भगवान लाल डांगी, भेरू लाल डांगी, राम लाल डांगी, किशन लाल डांगी, तेज राम डांग आदि किसान उपस्थित रहे ।
