खेत में बने पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत

राजस्थान के भरतपुर में रूपवास थाना क्षेत्र में खेत में बनी पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में अंकित (13), सागर (13) और पीयूष (11) बसेड़ी इलाके के खेतों में घूमते घूमते एक खेत में बने पोखर में भरे बारिश के पानी के पास पहुंच कर तालाब में नहाने लगे। पीयूष पोखर के किनारे पर ही नहा रहा था।

अंकित और सागर गहरे पोखर में आगे तक चले गए। कुछ देर बाद अंकित और सागर डूबने लगे। उन्हें डूबता देख पीयूष भाग कर अंकित और सागर के घर पहुंचा परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन पोखर में अंकित और सागर दिखाई नहीं दिए।

गांव के 4-5 लोगों ने पोखर में छलांग लगाकर करीब डेढ़ घंटे तक बच्चों को तलाशा। बाद में दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पोखर में डूबे दोनो बच्चो को निकाल कर ग्रामीण रूपवास अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!