खुदरा खाद्यपदार्थ व्यापार संघ उदयपुर का वार्षिक स्नेह सम्मेलन व आम सभा आयोजित हुई

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर ।  खुदरा खाद्यपदार्थ व्यापार संघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन करधर बावजी में रखा गया संघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश* खमेसरा ने बताया की संघ के 200 सदस्य एक साथ 4 बसों* में रवाना होकर रविवार को प्रातः करधर बावजी पहुंचे

सभी बस टाउन हॉल से रवाना हुई जहां पर प्रातः 7 बजे उपमहापौर व चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर के अध्यक्ष

पारस सिंघवी, ने हरीझंडी दिखाकर बसों को रवाना* किया करधर बावजी में व्यापारियों की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कुतुबुद्दीन कानोड़ वाला (उपकार मसाले) ने की विशिष्ट अतिथि मांगीलाल मादरेचा (व्यवस्थापक करधर बावजी ट्रस्ट) थे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष सूर्यप्रकाश खमेसरा ने बताया की सर्व प्रथम पिछली साधारण सभा की कार्यवाही को पढ़कर सभी सदस्यों को अवगत करवाया गया उसके पश्चात संघ के नए आजीवन सदस्यों एवम सहयोगियों का सम्मान किया गया,संघ के उपाध्यक्ष कनक जैन ने सभी खुदरा खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को संघ से जुड़ने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने सभी व्यवसाईयो को उच्च गुणवत्ता उक्त माल, वाजिब कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाकर संघ की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का आह्वान अंत में धन्यवाद संघ के सलाहकार हेमराज जैन ने दिया यह जानकारी संघ के प्रचार मंत्री योगी अशोक जैन ने प्रदान की

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!