RAS अधिकारियों के तबादले, उदयपुर जिले के छह ब्लॉक में नए SDM लगाए, मेवाड़ा एडीएम सिटी
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । राज्य सरकार ने बीती रात को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादला सूची जारी की उसमें उदयपुर में भी आठ अफसरों को बदला गया। इसमें उदयपुर के एडीएम सिटी से लेकर मावली एसडीएम भी शामिल है।
जारी 183 अफसरों की सूची में उदयपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) सिटी के पद सितंबर महीने के पहले सप्ताह में जारी सूची में अनिल कुमार शर्मा को लगाया था लेकिन उन्होंने ज्वॉइन नहीं किया था इस बीच इस सूची में इस पद पर नए अधिकारी के रूप में राजेश मेवाड़ा को लगा दिया गया है।

इस सूची में अनिल कुमार शर्मा को उदयपुर में ही एचसीएम रीपा में डिप्टी डायरेक्टर लगाया है। इसके अलावा जिले में उपखंड मुख्यालयों पर एसडीएम भी बदले गए है, इसमें मावली उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर भी शामिल है।
